बलराम यादव
पाटन। आवेदक विक्की बंजारे 25 साल
ग्राम भाठागांव वार्ड नं 16 थाना अमलेश्वर में रहता है। ड्राईवरी का काम करता है। ग्राम गोडपेण्ड्री उसका ससुराल है । आवेदक विक्की पत्नि मोनिका बंजारे के साथ करीब 02 माह से अपने ससुराल में रह रहा है । दोनों 03 वर्ष का बेटा है। आज दिनांक 15.06.24 को करीब 04.00 बजे दिन आवेदक अपने पत्नि मोनिका बंजारे को बोला कि चलो अपने घर से घुम कर आते है तब वह नही जाउंगी बोली।। इसी बात पर आवेदक के साला विनय खुटियारे ने उसे गाली गुप्तार करने लगा तब उसे गाली देने से मना किया।। इतने में वह आवेश में आकर मां बहन कि गंदी गंदी गालीया व जान से मारने कि धमकी देकर रापा से मुझे मारपीट किया है । जिससे मेरे बांये सिर मस्तक में चोट आकर खुन निकल रहा है । आवेदक को शिकायत पर उतई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।







