देवर ने कर दी भाभी की हत्या, मामला अवैध सबन्ध का, जानिए क्यों उठाया युवक ने कदम, और पुलिस कैसी पहुंची आरोपी तक, पढ़िए पूरी ख़बर

अभनपुर। अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सारखी शांति नगर में 5 सितंबर को हुई महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। दरअसल महिला की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसी के देवर ने की थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

अभनपुर पुलिस ने आज प्रेस विज्ञप्ति जारी की। जिसे देखकर सभी लोग चौक गए। दरअसल आरोपी देवर वीरेन्द्र उर्फ वीरू साहू ने पुलिस को बताया है कि उसका अपनी भाभी मृतिका लता बाई साहू के साथ पिछले कुछ वर्षों से अवैध संबंध था। आरोपी ने यह भी बताया कि मृतिका बार-बार अपने देवर को उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करती थी। देवर के मन करने के बाद भी वह लगातार उस पर संबंध बनाने के लिए दबाव बना रही थी। इससे तंग आकर आरोपी ने अपनी भाभी की हत्या करने की योजना बनाई और मौका पाकर 5 सितंबर की रात को मृतिका की रस्सी से गाला दबाकर हत्या कर दी।

यह है पूरा मामला
अभनपुर के शांति नगर में रहने वाले भगवत साहू ने 6 सितंबर की सुबह अभनपुर पुलिस को सुचना दी कि उसकी माँ लता साहू घर के एक कमरे में मृत पड़ी है। और उसके गले में रस्सी का निशान दिख रहा है। इसकी सुचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जूट गई। इसी दौरान पुलिस को खबर मिली कि आरोपी वीरेंद्र को 5 सितंबर की रात मृतिका के घर से बहार निकलते देखा गया है। जो कि मृतिका के घर के बगल में ही रहता था।