अज्ञात वाहन की ठोकर से बीएसपी कर्मी की मौत, ससुराल से वापस अपने गृह ग्राम जा रहे थे, देवादा व दैमार की मध्य हुई सड़क दुर्घटना

पाटन। ग्राम देवादा व दैमार के मध्य बीती रात्रि एक सड़क हादसा में एक बीएसपी कर्मी को मौके पर ही मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने बीएसपी कर्मी को अपने चपेट में ले लिया। दुर्घटना को देख किसी ने 112 को फोन किया। जिसकी मदद से पाटन अस्पताल ले जाया गया जंहा पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को हुवे 24 घन्टा होने वाले है लेकीन अभी तक अज्ञात वाहन की पतासाजी नही किया जा सका है ।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम दरबार मोखली मे रहने वाले तुलसी राम जांगड़े उम्र करीब 55 साल बीएसपी कर्मी है। वे सभी भिलाई में रहते है । उनका गृह ग्राम दरबार मोखली है। वे अपने ससुराल गॉव से वापस दरबार मोखली जा रहा था। तभी दैमार व देवादा के मध्य किसी अज्ञात वाहन ने थोक दिया। हेलमेट पहने थे उनके बाद भी उसके सिर पर गंभीर चोट आई है।पुलिस जांच में जुट गई है।