छत्तीसगढ़ का बजट किसानों भूमिहीनों और गरीब मजदूरों का बजट


पंडरिया-भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्र कुमार सोनी ने छत्तीसगढ़ शासन का बजट को किसानों, भूमिहीनों, गरीब मजदूरो के लिये बताया।जो कच्ची खपरैल के जगह पर छत की कल्पना करने वाले अपेक्षा को पूर्ति के लिये समावेश बजट है। जिसमें सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखा गया है। जिसमें शिक्षा, चिकित्सा, आवास, बिजली, मजदूर, किसानों को आर्थिक मदद एवं सहायता, अधोसंरचना,चांवल, फोर्टीफाइड, तेंदुपत्ता, संग्राहकों को लाभ , छात्रावास, सिविल न्यायालय,की स्थापना, प्रदेश कें किसानों को सुविधा के लिये तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार की पद स्वीकृत किया गया है। किसी भी प्रकार का टेक्स, नहीं बढ़ाया गया है। महतारी वंदना को कानूनी मान्यता दी गई है, सभी को संतुष्ट किया गया है।भारत सरकार के हमारे छत्तीसगढ़ के सांसदो के प्रयास से छत्तीसगढ़ में 60 साठ हजार करोड़ रुपये का प्रावधान रेल लाईन विस्तार के लिये किया गया है जो ऐतिहासिक है।
भाजपा मंडल पंडरिया के महामंत्री पद्मरज टंडन ने छत्तीसगढ़ सरकार के बजट सराहनीय बताया।उन्होंने बताया कि सभी वर्ग को साधने का काम किया गया है।यह छत्तीसगढ़ सरकार का पहला बजट रहा भाजपा मंडल के महामंत्री पद्मराज टंडन ने इस बजट को सराहा।उन्होंने बताया कि बजट में मोदी की गारंटी पर पूरा करने की दिशा में है। गांव गरीब किसान के लिए उन्नति एवं प्रगति के लिए यह बजट सराहनीय है। वनांचल के उत्थान के लिए विशेष बजट का प्रावधान रखा गया है।राजस्व को बढ़ावा देने के लिए, शिक्षा स्वास्थ्य, छत्तीसगढ़ राज्य के 5 वर्ष के खस्ता हाल सड़कों के लिए विशेष बजट राज्य सरकार ने पेश किया है।प्रधानमंत्री आवास, युवा वर्ग के लिए खेल कूद एवं कीड़ा के लिए भी बजट में प्रावधान रखा गया है।