Budget Session: विपक्ष ने चूहों के धान खाने पर लाया स्थगन प्रस्ताव, गर्भगृह में पहुंचने पर हुए निलंबित

रायपुर।छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के सातवें दिन की कार्यवाही में विपक्ष ने चूहों के धान खाने के मामले को लेकर स्थगन प्रस्ताव लाया।

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के सातवें दिन की कार्यवाही में विपक्ष ने चूहों के धान खाने के मामले को लेकर स्थगन प्रस्ताव लाया। विपक्षी सदस्यों ने आसंदी के स्थगन प्रस्ताव को अग्राह्य करने पर नारेबाजी करते हुए जमकर नारेबाजी की। गर्भगृह में पहुंचने पर खुद ही निलंबित हो गये।

इसके बाद कांग्रेस सदस्यों ने सदन में नारेबाजी करते हुए मुसवा के नाम पर सरकार से भ्रष्टाचार बंद करने की बात कहते हुए जमकार नारेबाजी भी की। 

विधानसभा नेता-प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने सदन की कार्यवाही के दौरान धान खरीदी समितियों में चूहों के धान खाने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार के कुप्रबंधन के चलते 4600 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि सरकार धान का सुरक्षा करने में असफल रही है। सरकार की गलत नीतियों से प्रदेश को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।