दुर्ग में चला बुलडोजर, सुबह से ही अवैध कब्जाधारियों पर कार्रवाई, राजस्व, निगम के अधिकारी के साथ भारी संख्या में पुलिस मौजूद


दुर्ग। दुर्ग मेनोनाइट चर्च के पास रोड किनारे निर्मित अस्थाई 03 अतिक्रमित दुकानों को नगर निगम, राजस्व, पुलिस की मौजूदगी में हटवाने की कार्यवाही की जा रही है।
मौके पर एसडीएम मुकेश रावते, तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता, डिप्टी कमिश्नर नगर निगम एन के साहू, थाना प्रभारी सहित पूरी टीम उपस्थित है। लोगो की भी भीड़ जुट गई है।