बलराम यादव
पाटन। जनपद पंचायत के चार बड़े ग्राम पंचायत में जल्द ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा जायेगी। जानकारी के मुताबिक अतिक्रमण पर जल्द ही प्रशासन बुलडोजर चलवा सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चार बड़े ग्राम पंचायत के सचिव की दिया गया है की दुकानों के सामने, तथा सार्वजनिक उपयोग की जगह का अगर अतिक्रमण किया हो तो उसकी सूची बनाकर जमा करे । ग्राम पंचायत के सचिवों ने सूची बनाना शुरू कर दिया है।

छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन के बाद अब महानगर सहित कई जिला मुख्यालय में अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई है। कई जगह बुलडोजर चला कर कार्रवाई की गई है। पाटन में भी जल्द ही कुछ बड़े ग्राम पंचायत में अतिक्रमण पर कार्रवाई की जा सकती है। इसके लिए जो अतिक्रमण किए है उसकी सूची बनाई जा रही है। जनपद पंचायत पाटन के सीईओ मुकेश कोठारी के द्वारा पाटन ब्लॉक के चार ग्राम पंचायत जिसमें जामगांव एम, जामगांव आर, सेलुद, रानीतराई ग्राम पंचायत के सचिवों को निर्देश देते हुए अतिक्रमण की सूची बनाकर मुख्यालय में जमा करने की निर्देश दिए हैं। इनमें बताया जा रहा है कि जो बाजार क्षेत्र में या सड़क के आसपास दुकानों के सामने अतिरिक्त जगह में अतिक्रमण किया हो या फिर बोर्ड लगा कर जगह को घेरने की कोशिश किया हो उसे पर कार्रवाई की जाएगी । इसके अलावा जो सार्वजनिक स्थान है जहां पर लोगों का निस्तार, आना-जाना होता है उस जगह पर भी अगर अतिक्रमण किया गया हो तो वहां पर भी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा दुकानों के सामने सामान रखने के कारण यातायात व्यवस्था बाधित हो जाती है उन पर भी करवाई किया जा सकता है। हालांकि अभी सिर्फ सूची बनाकर मंगाई गई है। कारवाई कब तक की जाएगी इसे लेकर अभी भी संशय बरकरार है । फिलहाल पाटन के इन गांव में बुलडोजर चलने की चर्चा अभी से शुरू हो गई है।
सचिवों के सूची बनाने दिए है निर्देश
ग्राम पंचायत जाम गांव एम, जाम गांव आर, सेलुद , रानितराई के पंचायत सचिव के अतिक्रमण किए गए है उसकी सूची बना कर जमा करने के निर्देश दिए है।
मुकेश कोठारी
सी ई ओ जनपद पंचायत पाटन






