पाटन। लखनऊ एक्सप्रेस वे पर छग को एक श्रद्धालुओं से भरी बस का सड़क दुर्घटना हुई है। इसमें धमधा के दो तथा पाटन ब्लॉक के एक का निधन हो गया है। पाटन ब्लॉक के ग्राम कुम्हली में रहने वाली श्रीमती अन्नपूर्णा पति गणेश सपहा 40 साल का भी इस घटना में निधन हो गया है। घायलों का इलाज जारी है। इस घटना पर सांसद विजय बघेल ने शोक जताया है। साथ ही घायलों से मिलने के लिए वे रवाना हो गए है। उन्होंने कलेक्टर और एस पी से बात कर मृतकों को सम्मान उनके परिजनों तक पहुंचाने के निर्देश दिए है। वही घायलों से वे खुद मिलने जा रहे है।

- June 8, 2024
श्रद्धालुओं से भरी बस दुर्घटना: मृतक में एक पाटन ब्लॉक के इस गांव की, सांसद विजय बघेल ने जताया शोक, घायलों से मिलने रवाना हुए सांसद बघेल
- by Balram Yadu