लखनऊ से बेमेतरा जा रही बस अनियत्रित होकर पलटी एक की मौत, दर्जनों से ऊपर घायल

राजकुमार सिंह ठाकुर

पंडरिया । ब्लाक के सुदृर वनांचल पहाड़ी गांव अधचरा के पास सोमवार सुबह 8 बजे डबल डेकर सवारी बस जो लखनऊ यूपी से छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जा रही थी। मोड़ के पास अनियन्त्रित होकर सड़क किनारे नाली में पलट गई। जिससे 25 लोगो को गम्भीर चोटे आई। एक व्यक्ति को मौत नीचे दबकर हो गई।पंडरिया से बजाग राजकीय हाइवे सड़क बना है। इसी मार्ग से अनेक अन्तर्राज्यीय बसे व वाहने चलती है। पहाड़ी के ऊपर मोड़ है।जिसके कारण गाड़ी चालक स्पीड मे मोड़ नही पाते हैं। जिसके कारण दुर्घटना होते रहता है। सोमवार को सुबह 8बजे लखनऊ से वापस आ रही डबल डेकर बस पक्षीराज बस एम पी 18 पी 0383 जिसमे 60 सवारी बैठे थे। लोग बड़ी दूरी से यात्रा लोग सोए हुए थे,अचानक अधचरा के मोड़ पास बस अनियन्त्रित होकर नाले के पास पलट गई। ऊपर स्लीपर में बैठे हरिचन्द निषाद खपरी जिला बेमेतरा का दबकर मृत्यु हो गया। करीब 25 लोगों को गम्भीर चोट आई है। रास्ते मे बस पलटे देकर राहगीर लोग कुकदूर थाना और एम पी बजाग के पुलिस को सूचना दिया गया। पुलिस तत्काल घटना स्थल पहुचकर 108 को भी साथ ले गए। घायलों को 108 गाड़ी में कुकदूर अस्पताल रीफर किया गया। जिसमें छः लोग की हालात गम्भीर है।उन लोगो को जिला अस्पताल कवर्धा रीफर कीया गया है।वही घटना के बाद बस चालक फरार है।घायलों में पिथौरा, बेमेतरा ,मुंगेली आदि जगहों के हैं।जिनमें सुनीता पति हीरालाल ,त्रिवेणी पति देवभारत ,हंसराम पति हीरा ,केजा बाई ,गीता /रामू ,पूर्णिमा /बीरेंद्र ,भोला,प्रकाश ,हंसराम ,राजेश,सरस्वती ,अशोक ,चिंता,स्नेह,बागेश्वरी ,धनसिंग ,पदमनी, बैतल राम,जागेश्वरी ,उर्मिला,कृष्णा,धर्मेंद्र आदि लोगो को चोट आई है। 108 के एम टी विनोद धावलकर वाहन चालक चंद्रवंशी द्वारा आनन फानन में घायलों को इलाज करते हुए तुरन्त कुकदूर अस्पताल लाया गया। वही बजाग एम पी के टी आई गिरवर सिंह उइके, कुकदूर पुलिसटी आई मुकेश सोम के द्वारा जेक लगाकर बस में दबे शव को निकाला गया। लाश को पोस्टमार्टम कर परिजन को सौपा गया।बस चालक फरार है।कुकदूर थाना प्रभारी मुकेश सोम ने बताया कि आरोपी के ऊपर 304,279 ओर 337 धारा लगाया गया है।