कालेज छात्राओं के लिए बस सेवा शुरू ,पूजा कर रवाना किया गया।


पंडरिया-विधायक भावना बोहरा द्वारा भावना समाजसेवी सेवा संस्थान के माध्यम से कालेज छात्राओं के लिये निशुल्क बस सेवा सोमवार से शुरू की गई।उसका शुभारंभ ग्राम कापादह से किया गया।जो मुख्य मार्ग होते हुये नगर के गांधी चौक पहुंची।जिसका नगर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।पूजा पाठ कर बस को कालेज के लिए रवाना किया गया। कालेज की छात्राओं से चर्चा करते हुये पुछने पर अपनी खुशी जाहिर की तथा बताया गया कि उन्हें निश्चित समय मे कालेज पहुंचने में सुविधा मिलेगी।उन्होंने बताया अब एक निश्चित समय पर वे निर्धारित स्थान पर पहुंचेंगे, जिससे बरसात,धूप व ठंड में बस का इंतजार करना नहीं पड़ेगा। साथ ही सुरक्षा मिलेगी तथा पैसे की भी बचत होगी।