देवांगन समाज द्वारा भव्य 108 कलश यात्रा के साथ गांव के गली में भ्रमण किया

संजय साहू अंडा। बसंत पंचमी के पावन पर्व पर ग्रामीण इकाई देवांगन समाज चंदखुरी द्वारा माँ परमेश्वरी महोत्सव एवम् राज्य सभा सदस्य स्व. मोतीलाल वोरा जी के निधि से देवांगन समाज का सभागार का लोकार्पण समारोह का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व गृहमंत्री-छ.ग. शासन ताम्रध्वज साहू, अध्यक्षता अरुण वोरा (पूर्व विधायक दुर्ग शहर विशेष अतिथि भूषण देवांगन संरक्षक-दुर्ग जिला देवांगन समाज, पुरानिक लाल देवांगन (अध्यक्ष-दुर्ग जिला देवागन समाज) पुना राम देवांगन अध्यक्ष-देवांगन मंडल पंचायत चन्दखुरी) हेमलता देशमुख सरपंच ग्राम पंचायत बन्दखुरी ,दीपिका मनोज चन्द्राकर जनपद सदस्य , उप सरपंच खेम लाल चंद्राकर उपस्थित थे।
संगठित होने से समाज की दिशा व दशा होती है तय
पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि समाज को संगठित होना बहुत जरूरी है। संगठित होकर ही समाज दिशा व दशा तय होती है। आगे कहा कि,हमें समाज की कुरीतियों को छोड़कर नई विचारधारा को ग्रहण करना चाहिए जो समाजहित में हो।
कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक दुर्ग शहर अरुण वोरा ने कहा कि समाज के विकास के लिए एकता जरूरी है. समाज हमेशा संगठित रह कर सामाजिक हित में कार्य कर सकता है.


संरक्षक-दुर्ग जिला देवांगन समाज भूषण देवांगन ने कहा कि मां परमेश्वरी महोत्सव को सफल बनाने के लिए सभी सामाजिकजन हार्दिक बधाई के पात्र हैँ जिन्होंने अपनी सामाजिक एकता का परिचय दिया। देवांगन समाज द्वारा भव्य 108 कलश यात्रा के साथ गांव के गली में भ्रमण किया। इस अवसर पर खेमलाल चन्द्राकर उप सरपंच ग्राम पंचायत चन्दखुरी, श्रीमती बीरम बाई देवांगन, दुर्गा देवांगन, त्रिवेणी देवांगन, ग्रामीण अध्यक्ष दिलीप देवांगन,कोषाध्यक्ष बिरेन्द्र देवांगन, सचिव जगन्नाथ देवांगन, अशोक , बहुरसिंह,सुरेंद्र, धनेशवर, पंचराम,नरेंद्र कुमार, कमलेश, श्रीमती दुर्गा,पुष्पा,संतोषी,सीमा,अनिता देवांगन सहित
-ग्राम पंचायत चदखुरी सहित इकाई देवांगन समाज चन्दखुरी व समस्त देवांगन परिवार चन्दखुरी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।






