देवरिया। छठ पर्व पर आज देवरिया क्षेत्र में उत्साह के साथ छठ पर्व मनाया। आज सुबह तालाब के पानी में खड़े होकर सूर्य उगने का इंतजार किया। सूर्य उगते ही उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने छठी मईया से संतान, पति की लंबी आयु के साथ ही परिवार की सुख समृद्धि का आर्शीवाद मांगा। क्षेत्र में छठ पर्व का काफी उत्साह देखने को मिला। सुबह 4 बजे से ही व्रती महिलाए पूरे परिवार के साथ तालाब में पहुंच गए।
उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना किया। इससे पहले तालाब पार में वेदी का भी निर्माण किया था। आसपास के लोग भी तालाब पहुंचे थे। डीजी के धुन पर छठी मईया का गीत बज रहा था। फटाखे भी फोड़कर छठ पर्व के उत्साह को दुगना किया गया। पाटन के व्यापारी गुदना ट्रेडर्स के संचालक आरडी चौहान ने अपने परिवार के साथ अपने पैतृक ग्राम करमटार शेर खां देवरिया में छठ पर्व मनाया। आरडी चौहान सहित उसकी धर्म पत्नी श्रीमती नीलम चौहान ने अपने परिजनों के साथ सुबह से तालाब पहुंच गए थे। उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना किया।
