उगते सूर्य को अर्घ्य देकर घाट में छठी मईया की पूजा कर व्रती महिलाओं ने मांगा संतान, पति की दीर्घायु व परिवार की सुख समृद्धि का आर्शीवाद, सेलूद क्षेत्र में भी रहा छठ पर्व की धूम


पाटन। छठ पर्व पर आज सेलुद क्षेत्र के ग्राम चुनकट्टा के खदान तालाब, वार्ड 2 सेलुद के तालाब में यूपी बिहार मूल के लोगो ने उत्साह के छठ पर्व मनाया। आज सुबह तालाब के पानी में खड़े होकर सूर्य उगने का इंतजार किया। सूर्य उगते ही  उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने छठी मईया से संतान, पति की लंबी आयु के साथ ही परिवार की सुख समृद्धि का आर्शीवाद मांगा। क्षेत्र में छठ पर्व का काफी उत्साह देखने को मिला।

तालाब में सूर्योदय का इंतजार करती वर्ती महिलाए

सुबह 4 बजे से ही व्रती महिलाए पूरे परिवार के साथ तालाब में पहुंच गए। उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना किया। इससे पहले तालाब पार में वेदी का भी निर्माण किया था। आसपास के लोग भी तालाब पहुंचे थे। डीजी के धुन पर छठी मईया का गीत बज रहा था। फटाखे भी फोड़कर छठ पर्व के उत्साह को दुगना किया गया।

पूजा के लिए तालाब पार में बनाए गए है वेदी