पंडरिया-नगर के बड़े पुल से गांधी चौक तक अनुविभागीय अधिकारी संदीप ठाकुर के मार्गदर्शन में नगर पालिका पंडरिया के आह्वान पर स्वच्छता रैली निकाली गई।जिसमें समस्त जनप्रतिनिधियो , नवनियुक्त स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर,व्यापारी संघ,पंडरिया नगर के प्रबुद्ध जनमानस , प्रमुख विभागो के सम्मानीय अधिकारी कर्मचारी गण और महामाया सेवा समिति के सदस्य व पर्यावरण संरक्षण समिति के सदस्य शामिल हुए। रविवार को 7 बजे बड़े पुल के पास से रैली प्रारम्भ हुआ,जो 9 30 बजे गांधी प्रतिमा के साफ सफाई के साथ संपन्न हुआ।
रैली के दौरान अनुविभागीय अधिकारी श्री ठाकुर ने व्यपारियों व नगर वासियों को दुकान व घरों के कचरों को नाली में नहीं डालने की अपील की तथा नगर पालिका द्वारा कचरा कलेक्शन के लिए चलाए जा रहे रिक्शे में कचरा देने कहा।



उन्होंने अपील करते हुए कहा कि नगर को जल्द ही स्वच्छ बनाना है जिसके लिए सभी नगर वासियों के सहयोग आवश्यक है।इससे पूर्व विकास खंड शिक्षा अधिकारी जीपी बनर्जी ने रैली के शुरुवात से लेकर अंत तक नगरवासियों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया।उन्होंने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति केवल अपने घर व आस-पास की सफाई की जिम्मेदारी लेगा तथा गंदगी सड़क पर नहीं डालेगा तो नगर स्वच्छ हो जाएगा।उन्होंने कहा कि कचरा सड़क पर फेंकने से गंदगी के साथ बीमारी फैलती है,जो स्वास्थ्य के लिए नुकसान दायक होता है।सफाई कर हम स्वच्छ रखने के साथ स्वास्थ्य को भी मजबूत बनाते हैं।सासंद प्रतिनिधि नावलकिशोर पांडेय,व्यापारी संघ के हरीश जैन,संतोष जैन,वरिष्ठ भाजपा नेता कुलदीप सिंह छाबड़ा ने नगरवासियों से स्वच्छ नगर बनाने के लिए अपील करते हुए कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता अभियान प्रारम्भ किया था,जिसके चलते पूरे देश मे लोगों में स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता आई है।उन्होंने कहा कि स्वच्छता में नगर को पहले स्थान पर पहुंचाना है,जिसके लिए सभी नगरवासीओं को नगर पालिका का सहयोग करना होगा।नगर पालिका सीएमओ कोमल ठाकुर, एसडीओ पीडब्लूडी ओपी उपाध्याय, पीएचई एसडीओ राम, ब्रांड अम्बेसडर के अलावा अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा नगरवासियो से नगर को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान देने की अपील की गई।गांधी चौक में समिति के सदस्यों को टी शर्ट प्रदान किया गया।रैली में सांसद प्रतिनिधि संजय सोनी,मोहन राजपूत,अभिषेक, राजीव श्रीवास्तव,डॉक्टर आरके बैस,अनुराग ठाकुर,शैलेन्द्र सिंह,बीआरसीसी अर्जुन चंद्रवंशी,विनोद गोस्वामी,मनीष सोनी,मनेंद्र शांडिल्य,बुद्धेस रॉय, देवा चटर्जी,पार्वती यादव,विजया शर्मा,भास्कर देवांगन,चंद्रप्रकाश राजपूत,हमीद खान,चिंटू ठाकुर,ब्रिज सोनी,मनमोहन साहू,पुच्ची शर्मा,कमांडो व राधिका अहिरवार,आरती कुर्रे,ज्योति कुर्रे,साक्षी सहित महिला कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सौ से अधिक सप्ताह से चलाया जा रहा अभियान-नगर के महामाया सेवा समिति द्वारा पिछले सौ सप्ताह से अधिक समय से नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थल पर संजय सोनी के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया जा रहा है।रविवार को सफाई अभियान का 107 वा चरण सम्पन्न हुआ।प्रत्येक रविवार को सुबह 7 से 9 बजे तक श्रमदान कर समिति के सदस्य नगर में सफाई कर लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं।जिससे नगरवासियों में जागरूकता आई है।
शपथ दिलाई गई– गांधी चौक में रैली सम्पन्न होने के पश्चात अनुविभागीय अधिकारी द्वारा नागकरवासी,कर्मचारी, समिति के सदस्यों को शपथ दिलाई गई।जिसमें प्रत्येक सप्ताह स्वच्छता के लिए दो घंटे श्रमदान करने,गंदगी नहीं करने व गंदगी रोकने,100 लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करने तथा स्वच्छता के लिए सजग रहते हुए लोगों को जागरूक करने का शपथ दिलाया गया।






