बाईपास निर्माण शुरू,मुआवजा राशि नहीं मिला…एसडीएम से भुगतान की मांग की


पंडरिया । नगर से गुजरने वाली नेशनल हाइवे 130A में ग्राम रेहुंटा के पास से रौहा तक बाईपास रोड का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है।वहीं मैनपुरा के कुछ किसानों ने मुआवजा नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए बाईपास सड़क पर रोक लगाने की मांग की है।ग्रामीण गणेश राम साहू,गिरधारी चन्द्राकर,भीषम साहू,मायाराम साहू,तिहारी साहू सहित कई किसानों ने मंगलवार को एसडीएम संदीप ठाकुर को आवेदन देकर मुआवजा भुगतान कराने तथा 24 घंटे में भुगतान नहीं करने पर चक्का जाम व आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

उन्होंने दिए गए आवेदन में कृषक भीषम साहू,अजय साहू,तिहारी साहू,गणेश साहू,फुलेश्वरी चन्द्राकर,मयाराम साहू,प्रवीण चन्द्राकर,राकेश चन्द्राकर,उत्तरा कश्यप व गणेश साहू ने बताया है कि नगर से गुजरने वाली NH 130A पर मुंगेली रोड से कवर्धा रोड बाईपास के लिए सड़क निर्माण किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि उक्त आवेदकगणों को अनुपूरक सूची में लिया गया है, किंतु अनुपूरक सूची की कार्यवाही नहीं होने के बाद तथा राशि मिलने की कोई जानकारी नही दिये जाने के बाद भी NH 130A के कर्मचारियों अधकारियों द्वारा मौका में आकर सर्वे/जांच किया जा रहा है।

जिस पर हमें आपत्ति है।क्योंकि हमें अभी तक किसी भी प्रकार की मुआवजा राशि नही मिल पाया है। वर्तमान में विभाग द्वारा रोड निर्माण हेतु हमारे भूमियों पर प्रवेश किया जा रहा है।उन्होंने मांग किया है कि मुआवजा राशि को 24 घंटा के अंदर दिया जाए।अन्यथा उनके द्वारा आंदोलन / चक्का जाम किया जाएगा।
उन्होंने एसडीएम से मुलाकात कर मुआवजा राशि प्रदान करने के बाद ही अधिग्रहित भूमि पर निर्माण कार्य करने की मांग की है।