दुर्ग। मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजनांतर्गत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग द्वारा 7 ग्राम पंचायतों में सी.सी. रोड निर्माण हेतु 49 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अश्वनी देवांगन से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड दुर्ग के ग्राम पीपरछेड़ी में 4 स्थानों पर सी.सी. रोड निर्माण हेतु 10 लाख 24 हजार रूपए, ग्राम उमरपुरी में 5 स्थानों पर सी.सी. रोड निर्माण हेतु 13 लाख रूपए, ग्राम पीपरछेड़ी में सी.सी. रोड निर्माण हेतु 10 लाख 24 हजार रूपए, ग्राम चंदखुरी, कोनारी, धनोरा, बासीन एवं खेदामारा में दो-दो स्थानों पर 5.20-5.20 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। कार्याें के संपादन का दायित्व कार्यकारी एजेन्सी संबंधित ग्राम पंचायत की होगी।