पाटन। शुक्रवार को कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा द्वारा नगर पंचायत पाटन के विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। जिसमें सेंटर पार्क, व्यवसायिक परिसर,शॉपिंग कंपलेक्स, सूर्य नमस्कार चौक, सेंट्रल लाइब्रेरी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स व स्विमिंग पूल , निरीक्षण दौरान बस स्टैंड शॉपिंग कंपलेक्स में सी मार्ट खोलने का निर्देश दिया गया। बस स्टैंड में आसपास के दुकानदारों को कचरा ना फैलाने का समझाइश दिया गया, निरीक्षण दौरान जिला पंचायत पाटन सीईओ अश्विनी देवांगन, एसडीएम पाटन विपुल गुप्ता, IAS लक्ष्मण , तहसीलदार पाटन डीकेश्वर साहू, मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत पाटन योगेश्वर उपाध्याय, उप अभियंता थानेश्वर वर्मा,जयंत शर्मा, सी एल टी सी शैलेश मिश्रा उपस्थित थे।

- September 2, 2022