केबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव से सेलूद में सामुदायिक कर्मा भवन निर्माण के लिए 30 लाख रुपये स्वीकृति की मांग रखी

सेलूद। स्थानीय साहू समाज सेलूद ने ग्राम सेलूद में सामुदायिक कर्मा भवन के निर्माण के लिए 30 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री गजेंद्र यादव को आवेदन सौंपा है।
स्थानीय साहू समाज के अध्यक्ष जयंत कुमार साहू द्वारा दिनांक 5 अक्टूबर 2026 को दिए गए अपने आवेदन में बताया कि ग्राम सेलूद में लगभग 25 वर्ष पूर्व कर्मा सामुदायिक भवन का निर्माण हुआ था। यह भवन केवल साहू समाज ही नहीं, बल्कि सर्व समाज द्वारा सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए लगातार उपयोग किया जा रहा है। विभिन्न प्रशासनिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन भी इसी भवन में होता रहा है।

आवेदन में कहा गया है कि वर्तमान में भवन की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है, जिसके कारण यहां कार्यक्रम आयोजित करने में कठिनाई होने के साथ ही दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। इसे देखते हुए परिसर में ही सर्वसुविधायुक्त नवीन सामुदायिक कर्मा भवन का निर्माण कराया जाना आवश्यक है।

स्थानीय साहू समाज ने कैबिनेट मंत्री श्री गजेंद्र यादव से वाड़ क्रमांक 6, बाजार चौक सेलूद स्थित कर्मा परिसर में नवीन सामुदायिक कर्मा भवन निर्माण के लिए 30 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करने की मांग की है।
समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि नया भवन बनने से सेलूद सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने शासन से मांग पर सकारात्मक पहल की अपेक्षा व्यक्त की है। मांग पत्र सौंपने के प्रमुखरूप से खेमलाल साहू प्रमुख सलाहकार, जयंत साहू अध्यक्ष, कृष्ण कुमार साहू, खेमिन साहू संयोजिका महिला प्रकोष्ठ, टामन लाल साहू, जयप्रकाश साहू, हितेश साहू, लक्ष्मण साहू, पुनीत साहू, राकेश साहू, भोलाराम साहू, नरोत्तम साहू, पीताम्बरी साहू, भोज साहू, शैल साहू, रानी साहू, भूमिका साहू, लता साहू, राजेश्वरी साहू सहित स्थानीय साहू समाज के अनेकों सदस्य उपस्थित रहे l