ग्राम कपसदा में हनुमान जन्मोत्सव व विशाल शोभा यात्रा में शामिल हुए केबिनेट मंत्री गुरु रूद्रकुमार

राकेश कुमार

कुम्हारी।ग्राम कपसदा में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी प्रभु श्रीराम जी के अनन्य भक्त हनुमान जी का जन्मोत्सव के अवसर पर समस्त ग्रामवासी और श्री पंचमुखी हनुमान सेवा समिति, जय बजरंग अखाड़ा दल के सहयोग से प्रातः ही भगवान महावीर बजरंग बली मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ हनुमान भगवान का जन्मोत्सव मनाया गया साथ ही रामायण का आयोजन हुआ इस अवसर पर शामिल हुए मुख्यतिथि अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक गुरु रूद्रकुमार कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन माननीय मंत्री द्वारा विभिन्न विकास कार्यों का सौगात ग्राम पंचायत कपसदा को दिए गए विशेष अतिथि हीरा वर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, जगदीश मारकंडे मंत्री प्रतिनिधि खनिज विभाग, सरस्वती महेश रात्रे अध्यक्ष जनपद पंचायत धमधा, हेमा साहू जनपद सदस्य, सरपंच भोजप्रताप ध्रुव, मनीष बंजारे, दीपक मानिकपुरी, संतोष निर्मल, परमानंद साहू, चेतन साहू, बिसेशर मारकंडे, दिवेश यादव टुम्मन साहू जितेंद्र यादव, अतिथि समिति के सदस्यगण पंचगण व ग्रामवासी उपस्थित रहें।