भाजपा प्रत्याशी को बताया बलात्कार और अपहरण का आरोपी, फेसबुक में एक व्यक्ति ने किया ये पोस्ट, भाजपा नेता ने पुलिस में शिकायत कर कहा भाजपा प्रत्याशी का चरित्र धूमिल करने वालो पर हो कार्रवाई

बालोद। जिले से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है… जहां कांकेर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग को बलात्कार और अपहरण का आरोपी बताते हुए एक व्यक्ति के द्वारा फेसबुक पर वीडियो पोस्ट किया गया है….. जिसकी शिकायत कांकेर लोकसभा क्लस्टर के सह प्रभारी यशवंत जैन ने बालोद सिटी कोतवाली में लिखित शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है…. भाजपा क्लस्टर प्रभारी यशवंत जैन ने अपनी शिकायत में बताया कि झूठा आरोप लगाकर भाजपा प्रत्याशी की छवि को धूमिल किया जा रहा है…. यशवंत ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि भाजपा प्रत्याशी भोजराज की जीत को देखते हुए कांग्रेस हताश है….. जबकि भोजराज के विरुद्ध वर्तमान में कोई भी दंडित प्रकरण लंबित नही है…. यशवंत जैन ने फेसबुक पर एक पोस्ट के कमेंट्स बॉक्स में एक व्यक्ति द्वारा किये गए वीडियो पोस्ट पर अपराध दर्ज करने की मांग पुलिस से की है…. वही छत्तीसगढ़ निर्वाचन से भी आगे शिकायत करने की बात कही हैं।