मरवाही।गगनई पर्यटन समिति साल्हेकोटा के सदस्यों द्वारा नेचर कैंप को प्लास्टिक मुक्त किया गया।गगनई नेचर केम्प इन दिनों पिकनिक और प्रकृति प्रेमियों के लिए पहली पसंद बनी हुई है,यहां लगातार पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है,यही कारण है कि यहां लगातार प्लास्टिक कचरा बढ़ते जा रहा है।
पर्यटन समिति के सदस्यों ने एक अभियान चलाकर नेचर केम्प को प्लस्टिक मुक्त करने का अभियान चलयब सदस्यों द्वारा करीब 500 kg कचरा जमा कर प्रकर्ति के सुपुर्द किया गया. समिति के अध्यक्ष रूप सिंह कुजूर और साथी ओमप्रकाश.. कमलेश्वर सिंह .. लक्मण सिंह .. महेंद्र.. विजय कुमार.. तेज कुमार.. ने आज संकल्प लिया की ओ नेचर कैंप गगनई को प्लास्टिक मुक्त रखेंगे.


समिति के सदस्यों ने लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक इस्तेमाल नहीं करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने इसके उपयोग के दुष्प्रभाव को रेखांकित करते हुए कहा कि यह मानव के साथ पशु-पक्षियों के लिए भी बेहद घातक है। इसके बहिष्कार से ही ये जगह सुंदर बन सकता है व वातावरण भी शुद्ध हो सकता है।