अर्जुनी । सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवारा पशुओं को सड़कों से हटाने हेतु विशेष अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत दुर्घटना संभावित स्थलों को चिन्हित कर वहां विशेष निगरानी रखी जा रही है। इनमें बलौदाबाजार विकासखण्ड के ग्राम पंचायत अर्जुनी में इस अभियान में तेजी देखने को मिला अर्जुनी के बाजार चौक, स्वागत द्वार ,सरस्वती शिशु मंदिर , शासकीय स्कूल, टोनाटार मार्ग तिगड्डा , व बलौदाबाजार भाटापारा मार्ग के विभिन्न स्थलों पर आवारा मवेशियों को हांक हकालकर पंचायत प्रतिनिधियों ,व ग्रामीणों की मदद से इन पशुओं को पकड़कर उन्हें अस्थायी रूप से गोठान में रखा गया। चारे-पानी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के चलते यह अभियान सतत रूप से जारी रहेगा। ग्राम पंचायत अर्जुनी के ग्रामीण अर्जुनी के युवा विजय वर्मा से मिली जानकारी अनुसार सड़कों से आवारा पशुओं को हटाने हेतु राज्य स्तरीय अभियान किया जा रहा है साथ ही जिला कलेक्टर दीपक सोनी के मॉनिटरिंग में आवारा पशुओं से हो रहे हादसों पर लगाम लगाने यह विशेष अभियान जारी रहेगा। जिसमे गांव के युवा साथियों का भी योगदान मिल रहा है। इस विशेष अभियान में ग्राम अर्जुनी के उपसरपंच विष्णु साहू के मार्गदर्शन में किया गया जिसमें सरपंच प्रतिनिधी सुखराम ध्रुव,जीवन साहू,नंद यदु,राजेश साहू,राजेश ध्रुव ,ओमप्रकाश साहू पंच,कन्हैया कटारे पंच का विशेष रहेगा।







