FSSAI: फूड एनालिस्ट एग्जाम 8 मार्च को, 14 स्ट्रीम के छात्र दे सकेंगे परीक्षा ,22 जनवरी  तक फॉर्म भरे, यूजी से लेकर पीएचडी तक सभी  पात्र



भारत में फूड एनालिस्ट पद के लिए बढ़ रही मांग को देखते हुए फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने वर्ष 2025–26 में 3000 से अधिक फूड सेफ्टी ऑफिसर और फूड एनालिस्ट की भर्ती का लक्ष्य रखा है। इसके तहत FSSAI ने फूड एनालिस्ट की भर्ती के लिए परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है।
फूड एनालिस्ट की परीक्षा 8 मार्च को आयोजित की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 22 जनवरी है।

इन 8 पॉइंट्स से समझें परीक्षा का पूरा पैटर्न
कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी।
परीक्षा में मल्टीपल चॉइस प्रश्न पूछे जाएंगे।
परीक्षा अवधि 3 घंटे की होगी।
कुल 100 प्रश्न होंगे।
प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
प्रश्न संबंधित विषय से पूछे जाएंगे।
परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यम में होगी।

परीक्षा में 14 अलग-अलग स्ट्रीम के अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे।
• केमिस्ट्री, डेयरी केमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, फूड सेफ्टी, एग्रीकल्चर साइंस जैसे 14 विषयों में यूजी, पीजी या पीएचडी डिग्री रखने वाले पात्र हैं।
• इंस्टीट्यूशन ऑफ केमिस्ट्स (इंडिया) से फूड एनालिस्ट सेक्शन की परीक्षा पास होना भी मान्य है। न्यूनतम तीन साल का फूड एनालिसिस का अनुभव जरूरी है। अनुभव की गणना ग्रेजुएशन की तारीख से आवेदन की अंतिम तारीख तक की जाएगी।
• आवेदन के समय उम्मीदवार को केमिकल या बायोलॉजिकल डिसिप्लिन चुननी होगी, जिसे बाद में बदला नहीं जा सकेगा।
• परीक्षा में सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होगा। इसके बाद प्रैक्टिकल परीक्षा होगी।
• इसमें कोई आयु सीमा नहीं है। आंसर-की में प्रति प्रश्न 100 रुपए शुल्क देकर आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।
• प्रैक्टिकल परीक्षा पास करने वालों को 2 हफ्ते की अनिवार्य फूड एनालिस्ट ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसका पूरा खर्च FSSAI वहन करेगा।
• ट्रेनिंग पूरी करने पर फूड एनालिस्ट सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवार FSSAI में नौकरी के लिए पात्र होंगे या इस सर्टिफिकेट के आधार पर अन्य बड़े सरकारी और निजी संस्थानों में काम करने के अवसर मिल सकेंगे।

फूड सेफ्टी ऑफिसर कैसे बनें – जानिए 3 एग्जाम
1. FSSAI के माध्यम से
भारत में फूड सेफ्टी ऑफिसर की भर्ती FSSAI द्वारा की जाती है। इसके लिए संबंधित विषय में डिग्री होना आवश्यक है।
2. भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI)
यह संस्था फूड सेफ्टी ऑफिसर और फूड एनालिस्ट की भर्ती करती है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल है।
3. राज्य लोक सेवा आयोग (PSC)
राज्य स्तर पर फूड सेफ्टी ऑफिसर की भर्ती राज्य लोक सेवा आयोग (जैसे CGPSC, UPPSC, BPSC आदि) द्वारा की जाती है।