राजकुमार सिंह ठाकुर
पंडरिया । सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया द्वारा किसानों के अच्छे किस्म के गन्ना उत्पादन स्वरूप सामान्य से अत्यधिक मात्रा में शक्कर बनता है, जिसके लिए शाशकीय नियमानुसार किसानों को रिकवरी राशि के नाम से भुगतान किया जाता हैं।जिसे शासन द्वारा जारी किया गया।

युवा किसान नेता रवि चंद्रवंशी ने बताया कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल शक्कर कारखाना पंडरिया द्वारा पेराई सत्र 2020-21 का रिकवरी राशि प्रति क्विंटल 85.50 रु. के दर से 6877 कृषकों को 18.09 करोड़ रु. जारी कर बैंक भेजा गया। जो सीधे कृषकों के खातों में ट्रांसफर कर दिया होगा। जिसके लिए कारखाना प्रबंधन को किसानों की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया गया।रवि चंद्रवंशी ने बताया कि यह रिकवरी राशि किसानों को आसानी से नही मिली है,इसके लिए पिछले 2 वर्षों से लगातार संघर्ष किया जा रहा था। आवेदन, निवेदन व आंदोलन सब कुछ करना पड़ा है।आंदोलन में बैठे किसानों पर FIR भी हुआ है, पर किसान झुके नहीं। अपने अधिकारों के लिए निरंतर लड़े हैं। तब जाकर किसानों उनके अधिकार की राशि प्राप्त हुई है।
रिकवरी राशि मांग के लिए विगत 20दिसंबर 2021 को कारखाना के सामने किसानों के द्वारा चक्का जाम किया गया था,जहाँ उपस्थित कारखाना के प्रबंध संचालक द्वारा मेला से पहले पूरी राशि किसानों को देने का वादा किया गया था।जिसपर कारखाना प्रबंधन द्वारा कार्य करते हुए मंगलवार को सभी किसानों के नाम राशि जारी कर दिया गया है।जिसके लिए किसानों ने आभार जताते हुए हर्ष व्यक्त किया है।