पाटन। आज सुबह सुबह अरसनारा में स्थित श्याम कुंवर ( देवांगन) पेट्रोल पंप में एक कार क्रमांक cg 04 hc 7478 पेट्रोल डलवाने आए। 3200 रुपए का पेट्रोल डलवाया इसके बाद पंप के कर्मचारी पेट्रोल डालकर पैसा लेने खड़े ही थे की कार चालक कार को तेजी से चलाते हुवे भाग गया। कर्मचारियों ने इसकी सूचना मालिक को दी। तब सीसी टीवी चेक किया गया। पाटन थाना में सीसी टीवी का वीडियो, फुटेज देकर कार्रवाई की मांग की है ।







