भखारा के कोलियारी चौक में ट्रक के पीछे घुसी कार ,बोरझरा के दो भाइयों की दर्दनाक मौत


भखारा । शनिवार 21 दिसंबर की रात नगर पंचायत भखारा में दर्दनाक घटना हुई है ,ब्रेकर के पास ट्रक के पीछे इंडिका कार घुस गई ,इस हादसे में बोरझरा निवासी दो भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई है, दोनों को एंबुलेंस से धमतरी जिला अस्पताल लाया गया, मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रविवार के दरमियान लगभग रात 3:00 बजे रायपुर की तरफ से दुबे ट्रांसपोर्ट की ट्रक क्रमांक सीजी 13 AG 7236 भखारा की ओर से आ रही थी उसके पीछे इंडिका कार क्रमांक cG 04 HB 4953 भी आ रही थी भखारा घुसते कोलियारी मोड़ के पास ब्रेकर के पास ट्रक के पीछे कार घुस गई, हादसा इतना भयंकर था कि कार का बड़ा हिस्सा ट्रक में घुस गया था, जिसमें कार सवार दो लोगों को कड़ी मस्कत के बाद बाहर निकाला गया और गंभीर रूप से घायल हो गए दोनों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, मृतकों में भखारा छेत्र के ग्राम बोरझरा निवासी धर्मेद्र उर्फ धनराज साहू 22 वर्ष पिता रेवत राम साहू और दूसरा लिकेस् उर्फ लक्की 17 वर्ष पिता डमेश साहू, परिजनों ने बताया कि दोनों नया रायपुर ऊपरवारा रिश्तेदार के घर गए थे, जहां से वहां वापस लौट रहे थे, इस संबंध में भखारा थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर ने बताया कि ट्रक और कार दोनों एक ही तरफ से भखारा की ओर आ रहे थे, तभी कोलीयारी मोड़ के पास यह आशंका है कि सामने ब्रेकर में ट्रक ने वाहन को धीमी किया और इसी दौरान कार उसमें जा घुसी, कार सवार दोनों घायलों को निकाला गया गंभीर अवस्था में दोनों को जिला अस्पताल धमतरी भेजा गया जहां पर उनकी मौत हो गई आगे की कार्रवाई की जा रही है