मेहर समाज के युवाओं के लिए हुआ कैरियर काउंसलिंग का आयोजन

रायपुर । वृन्दावन हॉल रायपुर में मंगलवार को मेहर जन कल्याण समिति द्वारा कैरियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ चैत राम रात्रे ने प्रतियोगी परीक्षाओं के क्षेत्र में समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की जमकर प्रशंसा करते हुए इसे समाजहित में एक क्रांतिकारी कदम बताया। अति विशिष्ट अतिथि संयुक्त कलेक्टर रूपेश वर्मा ने सीजीपीएससी की तैयारी के संबंध में अपनी रणनीति साझा करते हुए पढ़ाई के लिए नियम बनाकर कड़ाई से उनका पालन करने की सलाह दी ।

विशिष्ट अतिथियों में डी.डी. मालवीय सुपरिटेंडेंट कस्टम, ललित रावत चीफ इंजीनियर एसईसीएल, डॉ दिनेश लहरी मनोचिकित्सक एवं सहायक प्राध्यापक मनोविज्ञान , चंद्रशेखर मंडाई तहसीलदार, रोहित डहरवाल एडिशनल चीफ इंजीनियर, सरोजनी रात्रे प्रदेशाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, रघुनंदन कर्माकर संरक्षक मेहर समाज, उमेश मिर्झा मेडिकल ऑफीसर ने युवाओं द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों के जवाब दिए।

मेहर जन कल्याण समिति के अध्यक्ष जितेंद्र रात्रे ने यह घोषणा की कि 16 मई से ऑनलाइन माध्यम से समिति द्वारा सीजीपीएससी की तैयारी के लिए निःशुल्क तीसरे बैच की शुरुआत होगी साथ ही इस वर्ष से बहुत जल्द कक्षा 10वीं के विज्ञान, अंग्रेजी और गणित विषय के निःशुल्क ऑनलाइन ट्यूशन भी शुरू करेंगे ताकि समाज के बच्चों में स्कूली कक्षा स्तर पर ही प्रशासनिक कौशलों और रुचियों का विकास हो सके।