पाटन।
रेस्ट हाउस पाटन के केयर टेकर कपिल सिन्हा के सेवा निवृत्त होने पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसडीओपी अनूप कुमार लकड़ा ने कपिल सिन्हा के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके द्वारा किए गए समर्पित और जिम्मेदार कार्यों की प्रशंसा की।
एसडीओपी अनूप कुमार लकड़ा ने कहा कि कपिल सिन्हा ने अपने दायित्वों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन किया, जो सराहनीय है। कार्यक्रम के दौरान एसडीओपी कार्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा और सभी ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।







