मनरेगा में फर्जीवाड़ा का मामला, रोजगार सहायक ने कहा आपसी रंजिश के कारण बदनाम करने की कोशिश कर रहे है, मनरेगा में अधिकारियों के निर्देश और मार्गदर्शन में किया गया है सभी कार्य

पाटन।।: पाटन ब्लॉक के ग्राम पंचायत तरीघाट में मनरेगा में हुए कार्य का मामला तुल पकड़ता जा रहा है। पहले गांव के एक युवक ने मनरेगा में फर्जीवाड़ा का आरोप लगाते हुए जांच की मांग किया है। वही ग्राम पंचायत तरीघाट के रोजगार सहायक और  ग्राम पंचायत के सरपंच का कहना है कि कुछ लोग ग्राम पंचायत को बदनाम करने के कोशिश कर रहे है। पंचायत में जो कार्य हो रहे है वह पूरी तरह से नियमों को ध्यान में रखकर किया गया है। रोजगार सहायक श्रीमती रूखमणि कुर्रे ने सी जी मितान  को बताया कि उनके पुरानी रंजिश का मामला है। जिसे पंचायत के कार्यों में रंजिश निकाली जा रही है। आपसी दुश्मनी के कारण उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। आज जब हमारे संवाददाता ग्राम पंचायत तरीघाट पहुंचे तो ग्रामीणों और पंचों ने बताया कि पंचायत में किसी भी तरह का फर्जीवाड़ा नहीं हो रहा है। कुछ लोग पुरानी बातों को लेकर सरपंच सहित  रोजगार  सहायक और पंचों को बदनाम करने की कोशिश कर रहे है। गांव में हुए  कार्यों की जांच की मांग की गई है। शासन प्रशासन जांच करेगी तो हम जांच में सहयोग के लिए तैयार है।