कलेक्टर तक पहुंची अहिवारा क्षेत्र में अवैध मुरूम खनन का मामला, अवैध मुरूम खनन का कारोबार धड़ल्ले से जारी, बाणबरत सहित अन्य गावों में  खनिज विभाग को दे रहे है मुरूम माफिया चकमा, शासकीय जमीन को भी खोद रहे हैं, राजनीतिक पहुंच के कारण अधिकारी भी कार्रवाई से पीछे हट रहे


बलराम यादव/ 9893363894
अहिवारा। नगर पालिका अहिवारा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध रूप से मुरूम खनन का कारोबार धड़ल्ले से जारी है। कई जगह खेत बनाने के नाम पर बेतरतीब खनन किया जा रहा है। वही कई जगह तो शासकीय जमीन भी मुरूम माफियाओं की नजर में है। खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण अवैध रूप से मुरूम का उत्खनन करने वालों का हौसला बढ़ रहा है।  अब क्षेत्र में मुरूम खनन की शिकायत कलेक्टर तक भी पहुंच चुकी है। जनदर्शन में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन्नसौपकर कार्रवाई की मांग की है। लेकिन कुछ ऊंचे पहुंच वाले लोगो के द्वारा यह कार्य किया जा रहा है इस कारण खनिज व राजस्व विभाग के अधिकारी भी इन अवैध उत्खनन करने वालो पर कार्रवाई करने से पीछे हट रहे है। अब देखना है की सत्ता पक्ष के ही कार्यकताओं के द्वारा को है शिकायत पर क्या कार्रवाई होती है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कई लोग ऐसे है जो राजनीतिक संरक्षण का आड़ लेकर बेधड़क खुदाई कर रहे है। इससे शासन को रॉयल्टी के रूप में मिलने वाली राजस्व का नुकसान तो हो ही रहा है। साथ साथ कई जगह शासकीय जमीन जो बेसकीमती है वह भी खराब हो रहा है। वही अवैध मुरूम खनन  व परिवहन पर रोक लगाने के लिए राजस्व विभाग भी ध्यान नहीं दे रहा है।

अहिवारा क्षेत्र में लगातार मुरूम का अवैध रूप से उत्खनन व परिवहन किए जाने की शिकायत लंबे समय से मिल रही है। बताया जा रहा है की इस कारण में कई बड़े राजनीतिक संरक्षण प्राप्त लोग भी जुड़े हुवे है। जिसके कारण खनिज विभाग व राजस्व  विभाग भी कार्रवाई करने से हाथ खड़े कर दिए है। यही कारण है की अवैध रूप से मुरूम खनन व परिवहन करने वालो का हौसला बढ़ रहा है। अब क्षेत्र के ग्रामीण व जनप्रतिनिधि इसकी शिकायत को लेकर सीधे कलेक्टर से शिकायत कर रहे है। समय रहते इन पर नहीं लगाया गया तो अवैध खनन का करोबार बढ़ता ही जाएगा। जिससे की ग्रामीणों में धीरे धीरे आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है।
******