पंहदा में युवक की हत्या का मामला, पुलिस संदेहियों को पकड़कर कर रही पूछताछ , जल्द ही होगा मामले का खुलासा…


पाटन। नाबालिक युवक की हत्या कर लाश को फिर करने फिर देने का मामला प्रकाश में आया है। घटना अमलेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम पंहदा का है। युवक का नाम 16 वर्षीय उमेश यादव है। पाटन एसडीओपी हरीश पाटिल ने बताया कि मृतक पहंदा निवासी उमेश यादव है। वो मंगलवार को मड़ई मेला देखने पहुंचा था। बताया जा रहा है कि उसका कुछ लोगों से विवाद हों गया। उसके बाद से उमेश घर नहीं पहुंचा था। सुबह कुछ लोगों ने पहंदा से जंगल की ओर जाने वाले नाका के पास सड़क किनारे एक शव पड़ा मिला।

पहले लोगों को संदेह हुआ कि सड़क हादसा होगा। लेकिन जब करीब से लोगो ने देखा तो जब उमेश के सीने में खंजर से मारा गया है और जगह पर काफी खून पड़ा है। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और जांच कर अज्ञात के खिलाफ हत्या का अपराध कायम किया। मृतक प्लाईवुड कंपनी में काम करता था। मौके पर अमलेश्वर पुलिस के साथ ही एसडीओपी पाटन हरीश पाटिल और एडिशनल एसपी ग्रामीण वेदवृत सिरमौर भी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिंक की टीम को भी बुलाया और मौके से साक्ष्य लिए गए। टीआई ममता अली शर्मा ने बताया कि हत्या का अपराध कायम कर जांच में लिया गया है। आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे।