मनरेगा में बवाल का मामला पहुंचा तहसील मुख्यालय, मटिया के सैकड़ों मजदूर काम रुकवाने पहुंचे तहसील कार्यालय, नारे बाजी कर रहे, देखिए यह वीडियो


पाटन। मटिया में मनरेगा कार्य के दौरान हुवे बवाल थमने का नाम नही ले रहा है। गांव में बवाल होने के बाद मटिया के सैकड़ों महिला पुरुष तहसील कार्यालय पहुंच गए है। ये सभी मटिया में शुरू हुवे मनरेगा के काम को बंद करने की मांग कर रहे है। ग्रामीण मैदान पर तालाब निर्माण का विरोध कर रहे है। आज सुबह ही गांव में सरपंच के साथ विवाद हुआ था। इसके बाद वे सब तहसील कार्यालय में पहुंचे है। लेकिन आज  दुर्ग में टिएल की बैठक होने के कारण ब्लॉक मुख्यालय में जिम्मेदारी अधिकारी नहीं है।

तहसील कार्यालय पाटन में उपस्थित मटिया के ग्रामीण