कर्मचारियों के लिए कैश लेस सुविधा का स्वागत,प्रथम नियुक्ति से सेवा गणना व वेतन विसंगति दूर नहीं होने से निराशा


पंडरिया।छत्तीसगढ़ सरकार ने बजट में कर्मचारियों के लिए कैशलेश इलाज के लिए 100 करोड़ का प्रवधान किया है।प्रदेश के कर्मचारियों को कैशलेस उपचार सुविधा मिलने से कर्मचारियों में खुशी है तथा इस निर्णय का स्वागत करते हुए अच्छा कदम बताया है।शालेय शिक्षक संघ व तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के ब्लाक अध्यक्ष मोहन राजपूत ने बजट में कर्मचारियों के लिए ई हेल्थ कार्ड से कर्मचारी एवम उनके परिवार का कैशलेस उपचार सुविधा का स्वागत किया है तथा कहा कि इससे समस्त कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है।उन्होंने बताया कि पुरानी व्यवस्था बहुत ही लचर एवम पेचीदा थी।जिसका लाभ सभी कर्मचारियों को नहीं मिलता था।कर्मचारियों को हॉस्पिटल ,डीडीओ व कोषालय का चक्कर काटना पड़ता था।साथ ही पैसे के आभाव में अनेक कर्मचारियों की मृत्यु भी हो जाती थी। कर्मचारी कैशलेस उपचार सुविधा की मांग लंबी समय से कर रहे थे।उन्होंने बताया कि कर्मचारियों में इस व्यवस्था के लागू होने से हर्ष व्याप्त है।वहीं एलबी संवर्ग के शिक्षकों के पेंशन गणना के लिए प्रथम नियुक्ति से सेवा गणना व वेतन विसंगति की आशा इस बजट में लगाये थे,जिसके लागू नहीं होने पर निराश हुए हैं।भविष्य में उक्त दोनों मांगों की पूरी होने की उम्मीद जता रहे हैं।