बिजली विभाग की अनदेखी का परिणाम भुगत रहे मवेशी पालक, तार टूटकर गिरा, करंट को चपेट में आने से गाय और लोमड़ी की मौत

जशपुर। छत्तीसगढ़ के  जशपुर जिले के कुरकुरिया से निकल कर खबर आ रही है । जहां बिजली विभाग के घोर लापरवाही से एक गाय और एक लोमड़ी का हुआ मौत हुई है। बिजली विभाग मैदानी अमला को  अनदेखी का परिणाम मवेशी पालक को भुगतना पड़ रहा है। बेजुबान जानवरों  की अकारण  मौत हो गई।

पूरा  मामला कुरकुरिया के कदम पाठ का है जहां सोमवार के दिन बारिश और तड़ीचालक से बिजली तार टूटकर गिर गई और तार में रात भर करेंट रहने से एक लोमड़ी का मौत हुई है वहीं सुबह चरते हुए एक एक मवेशी का भी करेंट के चपेट में आने पर मौत हो गई है। सन्ना वन परिक्षेत्र में यह घटना हुई है।

समय रहते बिजली विभाग द्वारा करेंट सप्लाई को बंद कर देते तो यह घटना नहीं घटती। ग्रामीण बता रहे है की अच्छा हुआ की कोई व्यक्ति इसके संपर्क में नही आया। अगर खुले तार की संपर्क में ग्रामीण आते तो इसे भी बड़ी घटना घट सकती थी।

तार की चपेट में आई जंगली जानवर लोमड़ी