नगरी/ सिहावा, बेलरगांव।बेलरगांव में शाम ढलते हैं मुख्य मार्ग और बाजार क्षेत्र की सड़कों पर मवेशियों का जमावड़ा आम बात हो गई है सड़क के बीचों- बीच बैठें और घूमते मवेशियों के कारण आम लोगों वाहन चालकों तथा व्यापारियों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ती है। मवैशी मलिक लापरवाहीवश इन पशुओं को खुला छोड़ देते हैं।जिससे वे मुख्य सड़कों पर आकर बैठ जाते हैं और यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है शाम और रात की समय बाजार में लोगों की आवाजाही बढ़ने के साथ ही दोपहिया,चारपाहिया वाहनों का आवागमन भी अधिक रहता है।ऐसे समय में सड़क पर बैठे मवेशी दुघर्टनाओं का बड़ा कारण बन रहें हैं।कई बार दोपहिया वाहन चालक अचानक सामने आए मवेशियों को बचाने के प्रयास में संतुलन खो देते हैं। जिससे हादसे होती है।

रात में पर्याप्त रोशनी नहीं होने से दुघर्टना की आशंका ज्यादा
मवेशियों के कारण रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने से सड़क पर बैठे मवैशी दूर से दिखाई नहीं देते जिससे दुघर्टना की आशंका और बढ़ जाती है। स्थानीय नागरिकों का कहना है की यह समस्या लंबे समय से है। पर इसके स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस पहल नहीं हुई है। बाजार क्षेत्र बस स्टैंड के आसपास और प्रमुख मार्ग पर मवेशियों के कारण कई बार वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। ग्रामवासियों की मांग है की मवेशी मालिक अपने पशुओं की जिम्मेदारी निभाएं और उन्हें खुला ना छोड़े प्रशासन व संबंधित विभाग से भी अनुरोध किया गया है की सड़क पर घुमने वाले मवेशियों को हटाने के लिए नियमित अभियान चलाएं और लापरवाही मालिकों पर नियमानुसार कार्रवाई करें लोगों का मानना है की यदि समय रहते समाधान नहीं किया गया तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।






