जशपुर। बगीचा थाना क्षेत्र में मवेशियों की तस्करी कर रहे आरोपियों को ग्रामीणों ने बांध कर पीटा,मवेशियों को पिकअप के जरिये बूचड़खाना ले जाया जा रहा था।बगीचा के बूढ़ाडांड के पास पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई और पिकअप में 7 मवेशियों की मौत भी हो गई।

घटना के बाद आस पास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुँच गए और मवेशियों को ले जा रहे पिकअप के ड्राइवर और उसके सहयोगी को कपड़े उतारकर पीटना शुरू कर दिया,
हलाकि बगीचा पुलिस थाने को घटना की सूचना दे दी गयी है।पुलिस मौक़े पर पहुँच रही है ।






