CBSE Board 10th Result: सीबीएसई 10वीं के नतीजे जारी, 93.70% बच्चे पास; 94.99% अंकों से साथ लड़कियां फिर आगे

रायपुर।सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड के नतीजे घोषित कर दिए हैं। लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है और अब सभी विद्यार्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तुरंत चेक कर सकते हैं। छात्र अपने रोल नंबर के जरिए आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं। विद्यार्थी अपने रिजल्ट को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

सीबीएसई की ओर से जारी की जाने वाली ऑनलाइन मार्कशीट केवल प्रोविजनल होगी। छात्र इसे अस्थायी रूप से डाउनलोड कर सकते हैं, लेकिन इसे आधिकारिक दस्तावेज नहीं माना जाएगा। फाइनल मार्कशीट बाद में सभी विद्यार्थियों को उनके संबंधित स्कूलों के माध्यम से वितरित की जाएगी।

सीबीएसई के मुताबिक, कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में इस बार कुल 93.70% छात्र उत्तीर्ण हुए। इसी परीक्षा में 94.99% पास प्रतिशत के साथ लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया और अपनी श्रेष्ठता साबित की।

इसके अलावा, बोर्ड के अनुसार 22 लाख से अधिक छात्रों ने 90% से ज्यादा अंक हासिल किए, जबकि 55,000 से अधिक विद्यार्थियों ने 95% से ऊपर अंक प्राप्त किए। वहीं, लगभग 14.7 लाख उम्मीदवारों को कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा गया है, जिन्हें आगे सुधार का अवसर दिया जाएगा।

छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन

सीबीएसई की कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में इस बार भी छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.99% रहा। वहीं, कुल मिलाकर सीबीएसई 10वीं का पास प्रतिशत 93.70% दर्ज किया गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में मामूली बढ़ोतरी है।