दिल्ली । सीबीएसई ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। सीबीएसई 12वीं टर्म – 2 रिजल्ट cbseresults.nic.in व cbse.gov.in पर चेक किया जा सकता है। इस वर्ष सीबीएसई 12वीं में 92.71 प्रतिशत पास हुए हैं। सीबीएसई 12वीं में लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा। लड़के 91.25 प्रतिशत और लड़कियां 94.54 प्रतिशत पास हुए। टर्म-2 को 70 प्रतिशत वेटेज दिया गया है। जबकि टर्म-1 को 30 प्रतिशत वेटेज दिया गया है। कक्षा 12 की परीक्षा 26 अप्रैल से 15 जून, 2022 तक आयोजित की गई थी। पहले उम्मीद की जा रही थी कि सीबीएसई 10वीं 12वीं रिजल्ट 15 जुलाई तक जारी कर दिया जाएंगे लेकिन इसमें देरी हुई। इस बार सीबीएसई 10वीं 12वीं के कुल 35 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। दसवीं की परीक्षा में 21,16,209 स्टूडेंट्स और 12वीं की परीक्षा में 14,54,370 स्टूडेंट्स पंजीकृत थे।