अम्लेश्वरः पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले नगर पालिका अम्लेश्वर क्षेत्र के अंतर्गत तिरंगा चौक अमलेशवर मेन रोड महेंद्र कंस्ट्रक्शन से नाला तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण का भूमि पूजन किया गया। आपको बता दे कि जब से नगर पालिका का गठन हुआ है तब माननीय मुख्यमंत्री के अनुशंसा से नगर में लगातार विकास कार्य हो रहा है।
उक्त स्थान के भूमिपूजन में मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष सुश्री नंदनी पठारी, उपाध्यक्ष उमेश साहू, धर्मेंद्र साहू, खिलेशवर चक्रधारी, सुमित ठाकुर, किशोर निषाद, नगरवासी उपस्थित रहे।

- September 12, 2023