CCPL 2026 : SBI के मंजीत ने अंपायरिंग में किया सराहनीय प्रदर्शन…BCCI जॉइंट सेक्रेटरी ने किया सम्मानित

सीजी मितान स्पोर्ट डेस्क।IPL के तर्ज पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित CCPL Chhattisgarh cricket premier league season 3 का आयोजन 3 जून से 14 जून तक रायपुर के शाहिद वीर नारायण अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में किया गया।

टूर्नामेंट में के फाइनल में पुरस्कार वितरण BCCI जॉइंट सेक्रेटरी प्रभतेज भाटिया, उप मुख्यमंत्री अरुण साव गुरु खुशवंत साहेब विजय साह एवं बलदेव सिंह भाटिया द्वारा किया गया।


स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत मंजीत कुमार सिंह को को CCPL टूर्नामेंट में योगदान के लिए स्मारक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।विदित है कि इस टूर्नामेंट में आईपीएल के अंपायर अभिजीत बंगारी साई दर्शन स्वरूपानंद कन्नूर को भी आमंत्रित किया गया था जिनके साथ मंजीत का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा।

बता दें मंजीत कुमार SBI के जोनल ऑफिस रायपुर  में पदस्थ हैं। 2023 में वे BCCI नेशनल लेवल अंपायर बने।