।
स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी मध्य विद्यालय जामगांव आर का बोर्ड परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा । कक्षा दसवीं में हिंदी तथा अंग्रेजी माध्यम में कुल 101 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जिसमें अंग्रेजी माध्यम में चितरंजन साहू 93% अंकों के साथ प्रथम रहे तथा हिंदी माध्यम में टिकेंद्र कुमार 85% के साथ प्रथम रहे।
कक्षा 12वीं में हिंदी तथा अंग्रेजी माध्यम में विज्ञान संकाय में 62 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए जिसमें रlमांशु साहू (गणित) 93.4% के साथ प्रथम स्थान पर रहे तथा हिंदी माध्यम में कुमारी हेमा देवांगन (गणित) 90.8% के साथ प्रथम स्थान पर रही। इसी प्रकार वाणिज्य संकाय में 38 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जिसमें अंग्रेजी माध्यम से कुमारी नेहा साहू ने 88.8% (कॉमर्स) के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया तथा हिंदी माध्यम से कुमारी झरना ने 76.4% के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।
शाला की प्राचार्य श्रीमती कविता साहू ने सभी विद्यार्थियों की इस उपलब्धि के लिए प्रशंसा की तथा उन्हें आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। । ग्राम के प्रथम नागरिक रूपेंद्र शुक्ला ने भी सभी विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं दी। साथ ही शाला के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी सभी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर बधाई देते हुए लक्ष्य प्राप्ति का आशीर्वाद दिया। प्राचार्य ने कहा कि
“बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शाला के सभी विद्यार्थियों ने सेजेस जामगांव आर को गौरवान्वित किया है।”







