कल्याणी साहू
रानितराई- आज निपानी सेवा सहकारी समिति में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार एवं मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल जी के सफलतम 4 साल पूरे होने पर निपानी सेवा सहकारी समिति में किसान साथियों को मिठाई, एवं किसान गमछा, नारियल, साल श्रीफल से सम्मान कर धूमधाम से गौरव दिवस मनाया।

अध्यक्ष श्री ठाकुर ने उपस्थित किसान साथियों को कहा कि- गोधन न्याय योजना हमारे सरकार की यह महत्वकांक्षी योजना है। गाय पर कौन सी पार्टी राजनीति की करती थी। 15 साल के शासन में भाजपा ने कभी गोवंश की फिक्र नहीं की। छत्तीसगढ़ सरकार ने गोठान के माध्यम से कृषकों को मिला प्रोत्साहित किया जिसका ही परिणाम है कि आज लाखों गौ माता सुरक्षित हैं। गोधन न्याय योजना के माध्यम से गाय के गोबर को भी सरकार खरीद रही है। आज गोबर से वर्मी कंपोस्ट बन रहा है जो खेती के लिए उत्तम है। गोठान के माध्यम से गोबर गैस और बिजली बनाने का भी प्रयास कर रहे हैं। गोठान में महिलाओं को भी काम दिया जा रहा है। प्रदेश का इको सिस्टम अच्छा हो रहा है। गोबर से लकड़ी बना रहे हैं जिससे पर्यावरण सरंक्षण भी हो रहा है। ऐसा काम पूरे दुनिया में किसी ने काम नहीं किया है। यह भूपेश सरकार की सोच के कारण ही संभव हो पाया है।
ब्लॉक अध्यक्ष श्री ठाकुर ने कहा कि चार साल पहले सरकार ने ऋण माफी का वादा किया जिससे किसानों को सीधा लाभ मिला। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी पर केन्द्र सरकार ने अडंगा लगाया तो राजीव गांधी न्याय योजना के माध्यम से इनपुट सब्सिडी दी रही है। पड़ोसी राज्यों में इतना नहीं मिल रहा है। सरकार की पहल से किसानों को उन्नत होने का मौका मिल रहा है। किसान अपने बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दे रहा है। अतिरिक्त आय से किसानों का जीवन सुधर गया है। छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों से हमारा राज्य उन्नत हो गया।
इस बीच शाखा प्रबंधक उमा कुमार साहू, समिति प्रबंधक युवराज कौशिक, संस्था कर्मचारी सहा.प्रबंधक जितेंद्र कुमार साहू, सह लिपिक चंद्रकांत मानिकपुरी, अतिरिक्त कर्मचारी झूमूक लाल रघुवंशी, चौकीदार हरिश्चंद्र साहू, इस अवसर पर मे कृषक संतोष साहू, दिनेश साहू, सालिक साहू, धनेश सिन्हा गांधी साहू, रोशन ठाकुर, विनोद सिन्हा, शन्तु निर्मलकर, अलख साहू, सहित अन्य कृषक साथी गण उपस्थित रहे।