छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वप्नदृष्टा डॉ खूबचन्द बघेल की मनाई जयंती मनाई, पाटन में स्थित मूर्ति पर किया गया माल्यापर्ण, छग के विकास के पक्षधर थे डॉ खूबचन्द- भूपेंद्र कश्यप

पाटन। नगर पंचायत पाटन क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 15 अटारी स्थित डॉ खूबचंद बघेल की प्रतिमा में माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष भूपेन्द्र कश्यप ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं महान विचारक श्रद्धेय डॉ खूबचंद बघेल जी छत्तीसगढ़ के किसानों एवं आदिवासियों के विकास के पक्षधर थे। उनका मानना था कि छत्तीसगढ़ अगर स्वतंत्र राज्य बने तो छत्तीसगढ़िया को महत्त्व मिलेगा चूंकि अब छत्तीसगढ़ राज्य मध्यप्रदेश से अलग हो चुका है छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी छत्तीसगढ़ में नित नए आयाम गढ़ रहे हैं।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष बलदाऊ भाले, पार्षदगण लीलेश वर्मा, अर्पिताआभाष दुबे , मनीष देवांगन, अशोक ठाकुर, मोहन देवांगन, लक्ष्मी कोसरिया सेक्टर प्रभारी पुरुषोत्तम कश्यप, गोपाल देवांगन, कमलेश मिश्रा, भास्कर सावर्णी, संदीप कश्यप, श्रीकांत देवांगन, एल्डरमैन बिसौहा देवांगन, लोकेश नायक,सुनील सोनी, संतोष मालवीय, नीरज सोनी, मनोज वर्मा,युवराज साहू, राज तिवारी, कृष्ण कुमार देवांगन संतोष जलक्षत्रिय सहित पाटन नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।