


नगरी, सिहावा, बेलरगांव । भाजपा मडंल बेलरगांव के भाजपाइयों के द्वारा आज बेलरगांव के बस स्टैंड में द्रोपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति चुने जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए अतिशबाजी कर एवं मिठाई वितरित कर एक दुसरे को बधाई देकर नारा लगाते हुए जश्न मनाया गया।इस अवसर पर सिहावा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्रवण मरकाम ने कहा कि भारत देश के सर्वाच्च संवैधानिक पद पर आदिवासी महिला द्रोपदी मुर्मू का चुना जाना देश के लिए गर्व कि बात है ।गरीब परिवार में जन्म लेने वाली उड़ीसा की आदिवासी महिला अपनी काबिलियत के बल पर पार्षद से अपनी राजनीतिक यात्रा प्रारंभ करते हुए विधायक, मंत्री ओर राज्यपाल जैसे पदो पर आसीन होती है तथा उसके बाद उनकी योग्यता को देखते हुए नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व वाली एनडीए सरकार द्वारा उन्हें राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना जाता है।





