अण्डा।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निकुम में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम खण्ड चिकित्सा अधिकारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य सुश्री सुप्रिया साहू एवं जनपद सदस्य तथा स्वास्थ्य समिति की सभापति सुश्री प्रतिभा देवांगन उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर वर्ष 2024 में टीबी मुक्त घोषित ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया गया। कुल 11 ग्राम पंचायतों को सिल्वर श्रेणी एवं 1 ग्राम पंचायत को ब्रॉन्ज श्रेणी में महात्मा गांधी जी की मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाले सरपंचों में श्री सैनिक भुवन लाल देशमुख (आलबरस), बसंती निषाद (झोला), सुनिता भारदीय (भरदा), पुष्पा बाघमारे (चिंगरी), करने सेन (करगाडीह), चुम्मन यादव (बोरीगारका), खुमान निषाद (कोडिया), युगल चंद्राकर (कोकड़ी) एवं नंद कुमार साहू (खाड़ा) शामिल रहे।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे, जिनमें डॉ. साक्षी ठाकुर (चिकित्सा अधिकारी), जी.आर. भूआर्य एवं वी.एस. रामटेके (खण्ड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी), राकेश सिंह (एसटीएलएस), चंद्रशेखर तिवारी (एसटीएस), तुलसी राम यादव (सेक्टर सुपरवाइजर), आरएचओ रुपेश कान्त पटेल, मनीष देशलहरा, दिनेश पाटिल, नवीन बंछोर, ओमप्रकाश यादव (जेएसए) एवं लक्षण हरपाल सहित ग्राम रिसामा के प्रतिनिधि शामिल रहे।
समारोह के दौरान टीबी मरीजों के पोषण सहयोग के तहत पायल जैन, दुर्ग द्वारा प्रदत्त फूड बास्केट का वितरण भी किया गया।
इस कार्यक्रम के माध्यम से टीबी उन्मूलन के प्रति जागरूकता बढ़ाने और ग्राम पंचायतों के सराहनीय प्रयासों को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।







