पाटन।
भारतीय जनता पार्टी की तीन राज्यों में ऐतिहासिक जीत पर अमलेश्वर मंडल के ग्राम सांकरा में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष एवं सरपंच रवि सिंगौर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नंदी चौक में एकत्र होकर जश्न मनाया और झालमुड़ी व मिठाई बांटकर अपनी खुशी जाहिर की।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और पार्टी की जीत को संगठन की मेहनत एवं जनसमर्थन का परिणाम बताया। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा।
इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि मनहरण सिंगौर, छोटू यादव, बूथ अध्यक्ष तिहारू बघेल, संजय सिंगौर, पंच तुलाराम सिंगौर, पंच संतोष सिंगौर, कामता सिंगौर, कृष्णा साहू, लक्ष्मी सिंगौर, यशवंत जांगड़े, उग्रसेन सिंगौर, बिदेश्वर विश्वकर्मा, दानेश्वर सिंगौर, राधेबंधे, तुलसी यादव, संभू सिंगौर, साहिल सिंगौर, कृष्णा सिंगौर सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







