निंदा प्रस्ताव
ग्राम पँचायत खपरी (कु) के पँचायत सचिव को दिया जान से मारने की धमकी

   

दुर्ग जिला पंचायत सचिव संघ ने की कठोर कार्यवाही की मांग

दुर्ग। जिला दुर्ग के ब्लॉक धमधा अंतर्गत ग्राम पंचायत खपरी (कु) में कार्यरत पंचायत सचिव श्री दीपक कुमार यादव के साथ दो व्यक्तियों द्वारा अभद्र व्यवहार और धमकी देने की घटना की दुर्ग जिला पंचायत सचिव संघ निंदा करती है और कठोर कार्यवाही की मांग करती है।

घटना का विवरण

दिनांक 04/08/2025 को ग्राम पंचायत में मध्यान्ह भोजन व्यवस्था और राशनकार्ड बनाने को लेकर मुकेश जोशी और भूपेंद्र सैलिक ने पंचायत सचिव के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने पंचायत कार्यालय को बंद करने की धमकी भी दी।

पंचायत सचिव संघ की मांग

दुर्ग जिला पंचायत सचिव संघ के जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार साहू ने कहा कि उक्त दोनों आरोपियों ने शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाते हुए कार्यस्थल पर शासकीय कर्मचारी को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी है, जो कि अति गंभीर है। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कठोर कार्यवाही की मांग की है। यदि कार्यवाही में विलंब होता है तो पंचायत सचिव संघ आंदोलन और धरना प्रदर्शन करेगा, जिसकी सम्पूर्ण जवाबदेही शासन-प्रशासन की होगी।

सचिव संघ के पदाधिकारी

जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार साहू, उपाध्यक्ष खिलावन साहू, कामिनी चन्द्राकर, नरेश राजपूत, जिला सचिव शेषनारायण चन्द्रवंशी, संरक्षक यशवंत आडिल, वरिष्ठ सलाहकार तेजनारायण शर्मा, गिरधर वर्मा, राजकुमार देशमुख, कोषाध्यक्ष धारेन देवांगन, ब्लॉक अध्यक्ष धमधा नरेश कुमार साहू, ब्लॉक अध्यक्ष पाटन प्रदीप जी देवांगन और अन्य सचिवों ने भी कठोर कार्यवाही की मांग की है।