केन्द्रीयकृत बोर्ड परीक्षा कक्षा 5 वीं, केन्द्र पतोरा का निरीक्षण बीईओ प्रदीप कुमार महिलागें ने किया


पाटन


केन्द्रीयकृत बोर्ड परीक्षा कक्षा 5 वीं एवं 8 वीं के निरीक्षण के लिए बीईओ महिलांगे के अगुवाई में विकास खण्ड स्तर पर गठित उड़नदस्ता दल ने आज पतोरा, सेजेस सेलूद, देवादा का निरीक्षण किया।
विकास खण्ड पाटन अन्तर्गत कुल 226 परीक्षा केंद्र बनाया गया जिसमें 4552 विद्यार्थी एवं कक्षा 8 वीं के लिए 135 केन्द्र बनाया गया है , जिसमें 4963 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
परीक्षा के बेहतर संचालन के लिए संकुल स्तर पर उड़नदस्ता दल का भी गठन किया गया है जो नियमित निरीक्षण कर रिपोर्ट विकास खण्ड कार्यालय को करेंगे।