नगरी/ सिहावा,बेलरगांव।भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय वं प्रदेश एवं जिला संगठन के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी बेलर मंडल के शक्ति केन्द्र भुरर्सीडोगरी के बूथ क्रमांक 206,207 में डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म डीएलपी का प्रशिक्षण देकर प्रमाण पत्र जारी किया गया जिसमें शक्ति केन्द्र प्रभारी वं युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष लिलेश प्रजापति ने बताया कि डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म की उपयोगिता को बढ़ाते हुए कहा कि कंप्यूटर स्मार्टफोन इंटरनेट और सॉफ्टवेयर के माध्यम से सीखने की प्रक्रिया अधिक सरल सुलभ और प्रभावी बनती है प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित लोगों को डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म डाउनलोड कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिजिटल प्रशिक्षण पूरा करवाया गया तथा प्रमाण पत्र भी प्राप्त किया गया सभी लोगों ने। जिसमें मुख्य से पिछड़ा वर्ग मौर्चा मंडल अध्यक्ष महेन्द्र साहू, मंडल कोषाध्यक्ष उमेश साहू,बूथ अध्यक्ष बीटेश गंजीर, बूथ अध्यक्ष प्रेमलाल निषाद, महिला मौर्चा पेमीन साहू,सोहन यादव,सोमसाय मरकाम,रघु मरकाम, सरस्वती पटेल, गोवर्धन यादव, राहुल साहू सहित भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।







