रायपुर।छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। प्रदेश की जनता को लुभाने के लिए कांग्रेस ने कई बड़े वादे किए गए हैं। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की जनता के लिए वादों की झड़ी लगा दी है। कांग्रेस ने प्रदेश की जनता से जो वादे किए हैं उनमें मुफ्त बिजली, धान खरीदी को लेकर बड़ा फैसला और तेंदूपत्ता कारोबारियों के लिए भी बड़ा वादा शामिल है।

कांग्रेस ने घोषणा पत्र में एक बार फिर से कर्ज माफी का वादा किया है। साथ ही कांग्रेस ने कहा है कि प्रदेश में सभी सरकारी स्कूल और कॉलेज में केजी से लेकर पीजी तक की पढ़ाई फ्री में होगी। 500 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। इसके साथ ही राजीव गांधी किसान न्याय योजना में मिलने वाली इनपुट सब्सिडी सहित किसानों को धान की कीमत 3200 रुपए क्विंटल मिलेगी। वहीं, कांग्रेस पहले 15 क्विंटल धान प्रति एकड़ खरीदती थी। अब प्रति एकड़ 20 क्विंटल खरीदेगी। इसके साथ ही 200 यूनिट तक बिजली लोगों को फ्री में दी जाएगी। महतारी न्याय योजना के तहत महिलाओं को गैस सिलेंडर पर 500 रुपए की सब्सिडी दी जाएगी। यह सीधे महिलाओं के बैंक खाते में जाएगी।साथ ही तेंदूपता संग्राहकों को प्रति मानक बोरा 4000 रुपए की जगह 6000 रुपए मिलेंगे। साथ ही चार हजार रुपए बोनस हर साल मिलेंगे।

कांग्रेस छत्तीसगढ़ में 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज देने का वादा किया है। इसके साथ ही सभी सरकारी स्कूल स्वामी आत्मानंद स्कूल बनेंगे। सड़क हादसे के शिकार लोगों का मुफ्त इलाज होगा। स्व सहायता समूह का भी कर्ज माफ होगा। तिवरा भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। कांग्रेस की सरकार जातिगत जनगणना कराएगी। परिवहन व्यवसायियों के कर्ज भी माफ किए जाएंगे। युवाओं को उद्योग लगाने पर सरकार 50 फीसदी सब्सिडी देगी। दाह संस्कार के लिए लकड़ी का प्रबंध फ्री में किया जाएगा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजनांदगांव में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र जारी किया। इसे भरोसे का घोषणापत्र नाम दिया गया है। राज्य में पहले चरण के लिए सात नवंबर को वोट डाले जाएंगे। यहां दो चरणों में मतदान होगा। जिसमें दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होगा।
कांग्रेस का घोषणा पत्र-
- किसानों का कर्ज माफी
- ₹3200 प्रति क्विंटल में धान खरीदी, 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी
- 200 यूनिट बिजली फ्री
- सभी सरकारी स्कूल कॉलेज में KG लेकर PG तक मुक्त शिक्षा
- तेंदूपत्ता का प्रति बोरा ₹600 और ₹400 सालाना बोनस भी
- भूमिहीनों को मिलेंगे ₹10000 प्रतिवर्ष
- गैस सिलेंडर पर ₹500 की सब्सिडी
- साढ़े 17.5 लाख गरीब परिवार को आवास
- लघु वनोंपज की MSP पर मिलेंगे अतिरिक्त ₹10 प्रति किलो
- अब 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज
- दुर्घटनाओं पर मुफ्त इलाज
- तिवरा भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा
- परिवहन व्यववसायी के होंगे कर और कर्ज माफ
- 700 रीपा का होगा निर्माण
- अब सभी सरकारी स्कूल बनेंगे स्वामी आत्मानंद स्कूल
- स्व सहायता समूह का भी होगा कर्ज माफ
- जातिगत जनगणना कराई जाएगी युवाओं को उद्योग वेबसाइट में 50% सब्सिडी
- अंत्योष्टि के लिए लकड़ी का प्रबंध